योग साधन आश्रम, बुलंदशहर

आनंदकंद अनंत विभूषित योगिराज श्री चंद्रमोहन जी महाराज से योग प्रचार-प्रसार की आज्ञा होने पर योगी श्री अनिल जी जनमानस के हित में योग का प्रचार कर रहे है। योग-प्रसार के प्रारम्भिक समय से ही आपश्री अपने आवास से ही योग-पिपासुओं को श्री महाप्रभु जी व सद्गुरुदेव योगिराज श्री चंद्रमोहन जी महाराज की कृपा का अनुभव कराते है। श्री गुरुदेव जी ने श्री महाप्रभु जी व सद्गुरुदेव योगिराज श्री चंद्रमोहन जी महाराज की योग पताका को विश्व पटल पर प्रचारित करने हेतु योग साधन आश्रम, बुलंदशहर का गठन किया और योग प्रचार को द्रुत गति प्रदान की है। योग साधन आश्रम, बुलंदशहर वैदिक योग प्रचार के साथ ही साधक के सम्पूर्ण विकास हेतु सामाजिक व धार्मिक हितों के लिए कार्यरत है।

योग साधन आश्रम, बुलंदशहर के उद्देश्य

❖ योग-योगेश्वर महाप्रभु श्री रामलाल जी महाराज व आनंदकंद अनंत विभूषित योगिराज श्री चन्द्रमोहन जी महाराज के द्वारा निर्देशित अविनाशी योग विज्ञान का मानव जीवन कल्याण हेतु प्रचार एवं प्रसार करना। 

❖ सामाजिक व धार्मिक हितों के लिये कार्य करना

❖ पर्यावरण को बढ़ावा देना और पर्यावरण संरक्षण हेतु जनमानस को जागृत करना।

❖ गौ-सेवा करना और गौ-सेवा के लिए जनमानस को जागृत करना।

❖ सनातन शिक्षा पद्धति के लिए जनमानस को जागृत करना।

सिद्ध वाटिका धाम

योग साधन आश्रम, बुलंदशहर के तत्वाधान में जनपद बुलंदशहर की तहसील सिकंदराबाद के अंतर्गत ग्राम आढ़ा (सिद्धग्राम) में आश्रम निर्माणधीन है। जिसको श्री गुरुदेव जी ने सिद्ध वाटिका धाम नाम दिया है। सन 2018 में श्री महाप्रभु जी की प्रेरणा से योग साधना के जिज्ञासु बालक नितिन अग्रवाल ने गुरुदेव योगी श्री अनिल जी से आश्रम के निर्माण का आग्रह किया। सन 2020 में श्री गुरुदेव जी ने योग के समग्र प्रचार हेतु आश्रम निर्माण की अनुमति दी। सिद्ध वाटिका धाम में समय समय पर श्री गुरुदेव जी के सानिध्य में योग शिविर का आयोजन होता है जिससे साधक को योग के गूढ विषय के ज्ञान के साथ ध्यान का अभ्यास कराया जाता है। 

Scroll to Top